टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में यूनियन नेताओं का जोरदार स्वागत, वेतन समझौते पर जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर के औद्योगिक क्षेत्र में टाटा मोटर्स के एचवीटीएल एवं इंजन डिवीजन में इन दिनों यूनियन नेतृत्व के सम्मान का दौर जारी है। बेहतर वेतन समझौते के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का विभिन्न इकाइयों में गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है।

सोमवार को एचवीटीएल डिवीजन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष और महामंत्री को अंगवस्त्र व गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि मजदूर भाइयों द्वारा मिला सम्मान उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ हर वार्ता में वे श्रमिकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हैं, जिससे छोटी-बड़ी सभी समस्याओं को मजबूती से रखा जा सके।

कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से जीएम शुभाशीष दास, जीएम पीके सिन्हा, डीजीएम प्रभात साहू, आशुतोष त्रिपाठी तथा ईआर के वरीय प्रबंधक अमित झा सहित यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों के सुझाव और विश्वास के कारण ही यूनियन बेहतर वेतन समझौता करने में सफल रही। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन केपी शर्मा ने दिया।

वहीं इंजन डिवीजन में भी अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डीजीएम बिंटू कुमार, सुधांशु दास, विनय सत्संगी समेत अन्य अधिकारियों और यूनियन सदस्यों ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान जताया। महामंत्री आरके सिंह ने वेतन समझौते के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

दोनों ही कार्यक्रमों में कर्मचारियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे यूनियन नेतृत्व के प्रति विश्वास और उत्साह साफ झलकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.