दुखद: 14 वर्षीय छात्र आदर्श का हृदयाघात से निधन, नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : देश रत्न रोड स्थित 10 नंबर बस्ती में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब स्थानीय समाजसेवी श्री कृष्णा नंदन सिंह जी के भतीजे एवं डीएवी बिष्टुपुर के छात्र, 14 वर्षीय आदर्श कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। अत्यंत कम उम्र में हृदयाघात के चलते हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों ने आदर्श के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा परिजनों को सांत्वना देते हुए यह भरोसा दिलाया गया कि पार्टी भविष्य में हर सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस उम्र में ऐसा हृदयाघात चौंकाने वाला है और यह पूरे समाज के लिए एक चेतावनी भी है। झामुमो प्रतिनिधियों ने कहा कि आदर्श जैसे होनहार छात्र की इस तरह की असमय विदाई अपूरणीय क्षति है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें