टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट्स को दिया उन्नत आपदा प्रशिक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर (ईएलटीसी) के सभागार में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा लोको पायलट्स को उन्नत आपदा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में बेसिक लाइफ सपोर्ट, सीपीआर, एफबीएओ (बाहरी वस्तु से वायु मार्ग अवरोध) और फायर संयंत्र के सुरक्षित उपयोग की विधियों पर जोर दिया गया।

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने प्रशिक्षुओं को बताया कि ट्रेन दुर्घटना या आपात स्थिति में अंग कटे या पेशमेकर मशीन लगे व्यक्तियों को सीपीआर नहीं देना चाहिए। इसके बजाय, सांस रुकने, दिल का धड़कन बंद होने या बिजली झटका जैसी आपात स्थितियों में तुरंत सीपीआर देना आवश्यक है। प्रशिक्षण में ‘सी-चेक-कॉल-केयर’ के सिद्धांत के साथ गोल्डन आवर के भीतर किए जाने वाले कार्यों का अभ्यास कराया गया। बच्चों को सीपीआर देने की विधि और विदेशी वस्तु वायु मार्ग अवरोध होने पर हैइमलिच मेनूवर की मॉक ड्रिल भी कराई गई।

सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह ने फायर संयंत्र और एलपीजी गैस लिकेज से लगी आग बुझाने की तकनीक पर मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षण दिया। नव प्रशिक्षित महिला डेमोंस्ट्रेटर तेजीता कुमारी ने चोटिल अंगों को संक्रमण से बचाने के लिए बैंडेज करने और सीपीआर देने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में ईएलटीसी प्रिंसिपल ने सिविल डिफेंस द्वारा लगातार नए विषयों पर दी जा रही उन्नत आपदा प्रशिक्षण की सराहना की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के तीन सौ लोको पायलट उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें