टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Tata Steel द्वारा देशभर के अपने सभी संचालन क्षेत्रों में 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। यह सप्ताह उन वीर अग्निशमन कर्मियों को समर्पित है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा और संपत्तियों की रक्षा के लिए निरंतर सेवा में लगे रहते हैं।

टाटा स्टील फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज, जमशेदपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डी. बी. सुंदरा रामम (वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज) तथा विशिष्ट अतिथि सतीश सिंह (महासचिव, टाटा वर्कर्स यूनियन) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने वीर अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अग्नि सुरक्षा जागरूकता पर जोर

यह पहल कर्मचारियों, ठेकेदारों, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों सहित व्यापक समुदाय में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य आग से संबंधित घटनाओं की रोकथाम एवं आपात स्थितियों के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करना है।



1944 बॉम्बे डॉक विस्फोट की स्मृति में आयोजन

भारत में 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसकी पृष्ठभूमि 1944 Bombay Dock Explosion से जुड़ी है। इस भीषण हादसे में आग पर काबू पाने के दौरान 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

उन्नत संसाधनों और प्रशिक्षण पर बल

मुख्य अतिथि डी. बी. सुंदरा रामम ने अग्निशमन कर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए स्काईलिफ्ट फायर टेंडर और क्रैश फायर टेंडर जैसे आधुनिक संसाधनों का उल्लेख किया। उन्होंने शॉपफ्लोर पर नियमित फायर ऑडिट की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

वहीं, सतीश सिंह ने अग्निशमन सेवाओं में कर्मियों की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की टाटा स्टील की पहल को सराहनीय बताया।

प्रदर्शनी और जागरूकता अभियान की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान वेस्ट प्लांट फायर स्टेशन में ‘फायर एंड रेस्क्यू प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया गया। साथ ही जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अरविंद कुमार सिन्हा (चीफ, सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन), दीबा अहमद (चीफ, एचआरबीपी), स्नेहा (हेड, एचआरबीपी), राकेश जोशी (सीनियर एरिया मैनेजर, फायर ब्रिगेड), अभय रंजन (सीनियर मैनेजर, फायर ब्रिगेड), संजय सिंह (उपाध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन) एवं शहनवाज खान (जेडीसी चेयरमैन) सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.