साकची में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, केक काटकर मनाया गया समारोह

SHARE:

Jamshedpur : साकची स्थित पुराने कोर्ट परिसर के समीप जिला समिति द्वारा भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाया गया। उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए समाज में समानता, न्याय और अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं बाबा साहेब

इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सांगेन पूर्ति ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दलित, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उन्हें समाज में समान अधिकार और सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्ला खान, झारखंड आंदोलनकारी नेता शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सांगेन पूर्ति, खुद्दु उरांव, सरोज महापात्र, लालटू महतो, फायेज खान, प्रीतम हेम्ब्रम, गुरमीत सिंह गिल, उमानाथ झा, दलगोविंद लोहार, फतेहचंद्र टुडू, विक्टर सोरेन, संदीप चक्रवर्ती, अंकित सिंह, डी. रवि राव, कुमार अभय पांडे, इंद्रपाल सिंह, मोहम्मद मुस्ताक, बर्मा प्रधान, राजकुमार सिंह, पिंटू लाल, विजय महतो, लाल प्रकाश झा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वहीं महिला नेत्रियों में साबित सिंह, रानी सिंह, लक्ष्मी देवी, नीतू रावत, ममता खंडाई, प्रभात सिंह, उमेश सिंह, हरदेव सिंह, मानगो सहित अन्य ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता और समान अधिकार सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment