टाटा स्टील इंटर डिविजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन, वेस्ट बोकारो टीम बनी चैंपियन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: टाटा स्टील इंटर डिविजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट (पुरुष) 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया। टूर्नामेंट में विभिन्न डिविजनों की कुल 9 टीमों के 108 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रोमांचक फाइनल मुकाबले में वेस्ट बोकारो टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट टीम ने कड़ा मुकाबला करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि टीएसजे ऑपरेशंस टीम तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चीफ, स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां विभिन्न डिविजनों के बीच आपसी सहयोग, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन की संस्कृति को मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कैप्टन मनीष सिन्हा, हेड, स्पोर्ट्स (इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स) ने सभी टीमों को शानदार प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने के लिए बधाई दी।

टूर्नामेंट का आयोजन कर्मचारियों के बीच फिटनेस, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। पूरे प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों और सहकर्मियों का उत्साहपूर्ण समर्थन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता रहा।

अंतिम परिणाम:

विजेता: वेस्ट बोकारो टीम

उपविजेता: एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट टीम

तीसरा स्थान: टीएसजे ऑपरेशंस टीम


टूर्नामेंट की विशेषताएं:

भाग लेने वाली टीमें: 9

कुल खिलाड़ी: 108


समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ टूर्नामेंट का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.