Tata Steel टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) और वेरियेबल डीए (वीडीए) में बढ़ोतरी की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जानें किस ग्रेड को कितना लाभ मिलेगा

Jamshedpur: टाटा स्टील ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बार यह बढ़ोतरी महंगाई भत्ता (डीए) और वेरियेबल डीए (वीडीए) के रूप में की गई है। कंपनी के स्टील वेज और एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा।

स्टील वेज कर्मचारियों को 1.86% डीए वृद्धि

स्टील वेज के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1.86% की बढ़ोतरी हुई है। अब डीए, जो पहले 42.9% था, बढ़कर 44.76% हो गया है। लगभग 9,000 से अधिक कर्मचारी इस श्रेणी में आते हैं और उन्हें इस बदलाव का लाभ मिलेगा।

एनएस ग्रेड कर्मचारियों का वीडीए बढ़ा

एनएस ग्रेड के करीब 6,000 कर्मचारियों को भी राहत मिली है। उनके वेरियेबल डीए (वीडीए) में 366 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, उन्हें 800 रुपये फिक्स डीए भी मिलेगा। एनएस ग्रेड का डीए 3 रुपये प्रति प्वाइंट के आधार पर बढ़ता है।

एआईसीपीआई आंकड़ों के आधार पर बढ़ोतरी

टाटा स्टील की यह वृद्धि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के तिमाही आंकड़ों के अनुसार की गई है। महंगाई भत्ते में बदलाव इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किया जाता है।

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

कंपनी का यह कदम कर्मचारियों की सैलरी में स्थिरता और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। टाटा स्टील के दोनों ग्रेड के कर्मचारियों को इस फैसले से सीधा लाभ होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें