टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन बॉलीबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, नेक्सॉन चैंपियन, हेरियर उपविजेता

SHARE:

Jamshedpur:टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में नेक्सॉन टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हेरियर को 3–1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, जबकि लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हेरियर टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

टूर्नामेंट के अंतिम दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल में ए श्रेणी की हेरियर टीम ने बी श्रेणी की टियागो टीम को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कप्तान नवीन सुलंकी के नेतृत्व में टियागो की टीम ने दमखम दिखाया, लेकिन निर्णायक क्षणों में हेरियर ने बाज़ी मार ली।
दूसरे सेमीफाइनल में बी श्रेणी की नेक्सॉन टीम ने ए श्रेणी की टिगोर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला नेक्सॉन और हेरियर के बीच बेहद कांटे का रहा। हेरियर ने कप्तान चंदू के नेतृत्व में पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद नेक्सॉन की टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट अपने नाम किए। कप्तान सुबोध की सधी हुई रणनीति और टीम वर्क ने नेक्सॉन को विजेता बनाया। खास बात यह रही कि यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद स्वयं नेक्सॉन टीम के खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरे, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ा।

उपविजेता टीम हेरियर के कप्तान चंदू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, खिलाड़ियों को मेडल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, वीएन सिंह और रजत सिंह उपस्थित रहे। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रजत सिंह ने किया।

विजेता नेक्सॉन टीम के खिलाड़ी:
सुबोध कुमार (कप्तान), अमित सिंह, दीपक दास, शशि भूषण प्रसाद, अभय कुमार, उपेंद्र कुमार, प्रकाश विश्वकर्मा, सुदीप सिंहा, संजीव कुमार, संजीव दास, मनोज कुमार शर्मा, सुभाष।

उपविजेता हेरियर टीम के खिलाड़ी:
चंदू कुमार (कप्तान), पीके सिंह, अशोक उपाध्याय, अनिल कुमार, एमके सिंह, दीपक कुमार, अमन कुमार, जीएस लखन पाल, मन्नू झा, एस. मनुवर, संजीव मैती, विजय महतो।

Leave a Comment