Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का मासिक विदाई सह सम्मान समारोह सोमवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और यूनियन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भावुक माहौल के बीच सहकर्मियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को आश्वस्त किया कि यूनियन भविष्य में भी उनके साथ खड़ी रहेगी और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।
समारोह में यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
इन सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
- सेंट्रल मेंटेनेंस — गोपाल महतो
- रियल एक्सेल — सुधीर कुमार पांडे एवं मोहम्मद इसरार अहमद खान
- फाउंड्री — अशोक कुमार सिंह
- मेडिकल सर्विसेज — गोपाल गोस्वामी
- ट्रिम फैक्ट्री — राज किशोर सिंह
- व्हीकल फैक्ट्री — तारिणी तरण दास
- बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री — विनोद प्रसाद एवं संजीव कुमार मित्रा
- ट्रांसमिशन — प्रमोद नारायण चौधरी

















