सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झामुमो ने खोया कुशल प्रशासक और रणनीतिकार : विक्टर सोरेन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को पार्टी एवं राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि झामुमो और राज्य सरकार ने एक योग्य प्रशासक, कुशल रणनीतिकार, संगठनकर्ता, प्रखर एवं ओजस्वी वक्ता और अभिभावक खो दिया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने आवंटित विभागों में जिस तेजी से जनहितकारी एवं कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाया, उसमें उनकी प्रशासनिक क्षमता और योग्यता स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी।

विक्टर सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्यवासियों को सदैव महसूस होती रहेगी।

नेताओं ने सुदिव्य सोनू के योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा को पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, मनोज यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, आस्तिक महतो, वीर सिंह सोरेन एवं महावीर मुर्मू सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन और सरकार में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। उनके निधन से झामुमो के साथ-साथ झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को गहरी क्षति हुई है।

बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान भगवान सिंह, वरिष्ठ सिख नेता सरदार शैलेंद्र सिंह, खुद्दू उरांव, सुनील महतो, पिंटू दत्ता, देवजीत मुखर्जी, अजय रजक, दल गोविंद लोहारा, चंद्रावती महतो, शेख नासिर खान, सुशील हेंब्रम, फैयाज अहमद खान, बंटी सिंह, बबन राय, इंद्रजीत घोष, रमेश मुर्मू, उमानाथ झा, अवतार सिंह भाटिया, मो. समद, परमजीत सिंह पम्मे, नंटू सरकार, बिनोद डे, अंकित सिंह, मो. जमील, फतेह चंद्र टुडू, लालटू महतो, गोपाल महतो, नंदू सरदार, गुरमीत सिंह गिल, कवलजीत कौर गिल, लक्की सिंह, नीता सरकार, झरना पाल, सविता दास, सविता सिंह, दुर्गा बोइपाई, चरणजीत सिंह भाटिया, द्रौपदी मुंडा, नईमा हुसैन, संदीप चक्रवर्ती, अभिषेक सिंह राजपूत, जितेंद्र यादव, कृपाल सिंह भाटिया, अजय पाण्डेय, कोला मुखी, जाबिर हुसैन, राजू मुखी, मनोज शर्मा, बबलू अख्तर, रोहित लोहारा, विद्वान सोरेन, मो. सिकंदर, धनंजय महतो, प्रभात सिंह, राजू सामंत, सोमेन विश्वास, डी. रवि कुमार, रवि मुंडा, बाकर हुसैन, विश्वनाथ महतो, मो. मुस्ताक, हरभजन सिंह, सिमरनजीत सिंह भाटिया समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अभय पाण्डेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम ने किया।

सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें