ताजपोसी की करो तैयारी, आ रहा है लालटेनधारी” — सुधीर कुमार पप्पू का दावा, बिहार में महागठबंधन की सरकार तय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ है और इसी बीच जमशेदपुर के अधिवक्ता एवं सामाजिक न्याय चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “ताजपोसी की करो तैयारी, आ रहा है लालटेनधारी” — यानी 18 नवंबर को तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोसी तय है।

सुधीर पप्पू ने कहा कि बिहार में भारी मतदान सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय की सरकार के पक्ष में हुआ है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी) की शानदार जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने तथाकथित “गोदी मीडिया” पर हमला बोलते हुए कहा, “जैसे धर्मेंद्र जी के जीवित रहते हुए उनके निधन की गलत खबर चला दी गई, वैसे ही अब फर्जी एग्जिट पोल के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।”

पप्पू ने भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं पर भी तीखा प्रहार किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की “नफरत की राजनीति” के कारण भाजपा की करारी हार तय है। साथ ही नीतीश कुमार को भाजपा की “पिछलग्गू पार्टी” बताते हुए कहा कि देश असुरक्षित हाथों में है और अब केंद्र में भी परिवर्तन का समय आ गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि “मोदी सरकार सिर्फ अदानी के लिए काम कर रही है, जनता अब सब समझ चुकी है। सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय की क्रांति का बिगुल बज चुका है — बीजेपी का सफाया तय है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें