सुपर मॉडल जूनियर का पहला ऑडिशन संपन्न, ग्रैंड फिनाले 17 अगस्त को भव्य रूप में होगा आयोजित जमशेदपुर में पहली बार हो रहा बाल प्रतिभाओं का फैशन प्लेटफॉर्म, बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर।
शहर में पहली बार सुपर मॉडल जूनियर का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत रविवार को पहले ऑडिशन के साथ हुई। यह ऑडिशन सीएच एरिया स्थित एक कैफे में आयोजित किया गया, जिसमें 5 से 16 वर्ष के आयु वर्ग के 30 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन सन्नी फोटोग्राफी एवं क्रिएटिव एकेडमी द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों सन्नी और अभिषेक ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों – 5 से 11 वर्ष और 12 से 16 वर्ष – में विभाजित की गई है, जिससे प्रतिभागियों को आयु के अनुसार समान अवसर मिल सके।

27 जुलाई को होगा अगला ऑडिशन, 17 अगस्त को ग्रैंड फिनाले

आयोजकों के अनुसार दूसरा ऑडिशन 27 जुलाई को होगा, जबकि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 17 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में शहर के कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।

चयन में जानी-मानी हस्तियों की निर्णायक भूमिका

पहले ऑडिशन में निर्णायक मंडल में तनुश्री बोस, रंजना शर्मा, अभिष्का चांद, झरना चांद और कल्याण जैसे चर्चित नाम शामिल रहे। इन निर्णायकों ने बच्चों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास, वॉकिंग स्टाइल और कम्युनिकेशन स्किल्स के आधार पर चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया।

विजेताओं को मिलेगा प्रशिक्षण और सम्मान

आयोजकों ने बताया कि फिनाले में विजयी प्रतिभागियों को ताज, स्मृति चिन्ह, और प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चयनित बच्चों को पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, फोटोशूट पोजिंग और सेल्फ डिफेंस का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें