सुंदरनगर लूटकांड का पर्दाफाश: ऑटो चालक और दो साथी बने थे कपल के मौत का कारण, दो गिरफ्तार, एक फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर को हुई चौंकाने वाली लूटपाट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गम्हरिया निवासी शुभांकर रावत और उनकी गर्लफ्रेंड योगिता बोबड़े के साथ हुई इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ित टाटानगर स्टेशन से मानगो बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में बैठे थे, लेकिन ऑटो चालक और उसके दो साथी उन्हें सुनसान जगह भुरीडीह रेलवे फाटक के पास ले गए। वहां उन्होंने मारपीट की, चाकू दिखाकर तीन मोबाइल फोन, 19 हजार रुपये नकद, एक बैग और एक लेडिज पर्स लूट लिया। विरोध करने पर शुभांकर को चाकू मारकर घायल भी किया गया।

किस्मत से दोनों पीड़ित मुख्य सड़क तक भागने में सफल हुए और ग्रामीणों की मदद से सुंदरनगर थाना को सूचना दी। 20 सितंबर को योगिता बोबड़े की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने विशेष टीम बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र से सचिन महतो (24) और सोहन गोप (22) को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट का सामान और घटना में प्रयुक्त ऑटो (JH05EA-7665) बरामद किया गया। दोनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

सुंदरनगर थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले में शामिल पुलिसकर्मी: अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा, अनुसंधानकर्ता मिथुन स्वर्णकार और अन्य पुलिसकर्मी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें