सार्वजनिक सोलोआना समिति सुकसारी द्वारा विराट छौ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सार्वजनिक सोलोआना समिति सुकसारी की ओर से विराट छौ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

छौ नृत्य कार्यक्रम में बोड़ाम के उस्ताद विभूति महतो एवं पश्चिम बंगाल के उस्ताद प्रफुल्ल महतो की टीमों ने पारंपरिक छौ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने पौराणिक कथाओं और वीर रस से ओत-प्रोत नृत्य शैली के माध्यम से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी कार्तिक महतो, जेएलकेएम नेत्री भानुमति महतो एवं समाजसेवी खगेन महतो के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने छौ नृत्य की समृद्ध परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक कला और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर मुखिया मंगल माझी, श्रावण महतो, बिकाश प्रमाणिक, फूलचंद महतो, नेपाल सिंह सरदार, सुबोध प्रमाणिक, दुर्गा प्रसाद सिंह, बुद्धेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और देर रात तक दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.