Subhas Chandra Bose Jayanti जुगसलाई नया बाजार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर | जुगसलाई नया बाजार

जुगसलाई नया बाजार स्थित गणेश हनुमान मंदिर परिसर में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सरस्वती पूजा पंडाल के समीप सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के लिए मार्गदर्शक है।

इस अवसर पर दीपक कुमार दिवाकर, मनमोहन गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, करी लाल साहू, देवेंद्र गुप्ता, बदल महतो, मोहन मित्तल, धीरेंद्र साहू, कन्हैया साहू, धीरज प्रसाद, आयुष साव, मनोज साहू, राजा साहू, सुमित रजक, सौरव यादव सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें