फैशन की नई पहचान बना जमशेदपुर, STAR RUNWAY FASHION SHOW सीज़न-1 का भव्य आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के फैशन परिदृश्य को एक नई दिशा देते हुए WAMS मॉडलिंग इंस्टिट्यूट द्वारा STAR JAMSHEDPUR RUNWAY FASHION SHOW – सीज़न 1 का आयोजन डी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, मानगो परिसर में अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शहर एवं राज्य भर के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैम्प पर कदम रखते ही बच्चों से लेकर मिसेज़ कैटेगरी तक के मॉडल्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



मुख्य आकर्षण:

80 से अधिक मॉडल्स ने किड्स, मिस्टर, मिस और मिसेज़ कैटेगरी में रैम्प वॉक कर फैशन की विविधता प्रस्तुत की।

15 स्थानीय फैशन डिज़ाइनर्स ने अपने नवीनतम संग्रह से दर्शकों को परिचित कराया।

30 प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट्स ने शो में चार चांद लगाए।

25 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को उनके ऑनलाइन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


इस आयोजन ने न केवल स्थानीय टैलेंट को मंच प्रदान किया, बल्कि जमशेदपुर को देश के फैशन मैप पर एक नई पहचान भी दिलाई।
आयोजकों, प्रतिभागियों और दर्शकों की संयुक्त ऊर्जा ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें