खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास  किशोर कुमार खालखो

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव में सोमवार को वीर शहीद रामदेव महतो मेमोरियल दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन झामुमो प्रखंड सचिव किशोर कुमार खालखो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं खेल भावना का संदेश देकर किया। कार्यक्रम स्थल पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए किशोर कुमार खालखो ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक मजबूती के लिए भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देती हैं।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास पैदा करता है। साथ ही समाज को एकजुट करने और युवाओं को नशा एवं गलत संगत से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देने में भी खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

खालखो ने आयोजन को सफल बनाने के लिए यूनिक क्लब तरतरा की सराहना करते हुए कहा कि क्लब कई वर्षों से क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरज महतो के योगदान की विशेष प्रशंसा की।

इस अवसर पर यूनिक क्लब के सदस्य अजय केरकेट्टा, रूपलाल महतो, जीतमोहन महतो, रोथु महतो, महेंद्र महतो समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें