आनंदपुर में अस्पताल कर्मी बनकर युवक से ठगी, ₹5,998 की ऑनलाइन धोखाधड़ी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मनोहरपुर। आनंदपुर थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अस्पताल कर्मी बनकर फोन कर ₹5,998 की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। ठगी का शिकार हुए युवक की पहचान बुढीबिल निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने बुढीबिल के टुंगरीटोला निवासी सेविका मोनिका जोजो के मोबाइल नंबर 8002162352 पर कॉल कर स्वयं को अस्पताल का कर्मचारी बताया। कॉल करने वाले ने विकास सिंह की भाभी को अस्पताल में भर्ती कराने का झांसा देते हुए तुरंत इलाज शुल्क के नाम पर पैसों की मांग की।

ठग के कहने पर सेविका मोनिका जोजो ने विकास सिंह से मोबाइल पर बात करवाई, जिसके बाद ठग ने अपनी कहानी को और पुख्ता तरीके से पेश करते हुए तत्काल पैसों की जरूरत बताई। झांसे में आकर विकास सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से ₹5,998 ट्रांसफर कर दिए।

कुछ देर बाद जब पूरे मामले पर संदेह हुआ तो विकास सिंह ने इसकी जानकारी आनंदपुर बीडीओ को दी। साथ ही, उन्होंने आनंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से ठगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, आम नागरिकों को भी अनजान कॉल और मेडिकल बहाने से मांगे जा रहे पैसों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें