एनडीपीएस मामलों पर एसपी की सख्ती, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला/चांडिल, संबंधित थाना प्रभारी तथा अनुसंधानकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की और अविलंब निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जांच प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करें, साक्ष्यों को सुदृढ़ करें और दोषियों के विरुद्ध कानूनसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तेज, निष्पक्ष और परिणामोन्मुखी जांच आवश्यक है। इस दिशा में सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें