महताबेड़ा से युवक का कथित अपहरण, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत महताबेड़ा गांव से एक व्यक्ति के कथित अपहरण का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। अपहृत व्यक्ति की पत्नी और भाई ने कांड्रा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और इस संबंध में लिखित आवेदन सौंपा है।

पीड़िता राधी टूटू ने पुलिस को बताया कि उनके पति सालों टुडू बीते कुछ समय से अपने ससुराल महताबेड़ा में रह रहे थे। आरोप है कि विश्रामपुर गांव के कुछ ग्रामीण बीती रात जबरन उनके ससुराल पहुंचे और उनके पति का अपहरण कर उन्हें अपने साथ विश्रामपुर ले गए। राधी टूटू ने पुलिस के समक्ष आशंका जताई है कि अपहरणकर्ताओं द्वारा उनके पति के साथ कोई अनहोनी की जा सकती है। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें अपने पति की हत्या किए जाने की भी आशंका सता रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड्रा थाना पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन की जा रही है और अपहृत व्यक्ति की शीघ्र बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.