Sonia Gandhi effigy burning नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड घोटाले में ईडी के आरोपों का विरोध करते हुए जमशेदपुर में सोनिया और राहुल गांधी का पुतला जलाया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नेशनल हेराल्ड घोटाले में ED की कार्रवाई के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन

Jamshedpur:- 17 अप्रैल 2025 (बृहस्पतिवार) – भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए साकची जुबली पार्क गोलचक्कर पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया।



यह विरोध प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड घोटाले में दोषी ठहराते हुए चार्जशीट दाखिल करने के बाद आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा ने इस कार्रवाई को देशहित में जरूरी बताते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी श्री सुजीत वर्मा, श्री राजकुमार साह, श्री विकास सिंह, महिला मोर्चा से राजपति देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड के माध्यम से करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने का काम किया है, जो सीधे तौर पर जनता के साथ विश्वासघात है।

कानून सबके लिए समान है” – नीतीश कुशवाहा

जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा ने कहा:
“नेशनल हेराल्ड घोटाला इस देश के लोकतंत्र पर एक कलंक है। वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा का स्पष्ट संदेश है कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह किसी भी पार्टी का नेता क्यों न हो।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन जनभावनाओं का प्रतीक है और जब तक देश में सच्चे न्याय की स्थापना नहीं होती, भाजपा का संघर्ष यूं ही जारी रहेगा।

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ कार्यक्रम संपन्न

यह विरोध कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने अनुशासन के साथ विरोध दर्ज कराया और कानून व्यवस्था का पूरा पालन किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.