सोनारी में वीर बजरंग अखाड़ा समिति व विश्व हिंदू परिषद की भव्य मंगल आरती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुरसोनारी कुम्हारपाड़ा स्थित सिनेमा मैदान में सोमवार को वीर बजरंग अखाड़ा समिति और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त नेतृत्व में भव्य मंगल आरती और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों स्थानीय भक्तजन उमड़े और वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान अखाड़ा समिति के लाइसेंसी श्याम लाल साहू ने विहिप पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच अखाड़े की 70 वर्ष पुरानी परंपरा, रामनवमी आयोजन और समिति द्वारा संचालित धार्मिक व सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष एवं विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह और विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने आश्वस्त किया कि आगामी वर्षों में भी रामनवमी पूजा और अन्य धार्मिक आयोजन परंपरागत तरीके से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर विहिप सदैव श्री श्री वीर बजरंग अखाड़ा समिति के साथ सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपीराव, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सह सेवा प्रमुख संतोष वर्मा, सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, बजरंग दल संयोजक ललित रजक, राजीव जी समेत विहिप के कई पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं अखाड़ा समिति से अध्यक्ष गोपाल कृष्णा साहू, सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, उपसचिव शंभू साहू, उपाध्यक्ष श्रवण वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित दास, महिला कार्यसमिति से जया साहू, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, रुक्मणी देवी और उमा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.