छोटी कोदरजन्ना में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में पांच लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोदरजन्ना में रविवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जहां दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में पांच लोग घायल हो गए। उधर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की छोटी कोदरजन्ना निवासी मो. तजबुल की 40 वर्षीय पत्नी बीबी फुलबुन को दूसरे पक्ष के लोगों ने किसी धारदार चीज से मारपीट का आरोप लगाते हुए बताई की खेत से मवेशी चराकर वापस आ रहे थे उसी दौरान मो. कलवा व उनका पुत्र व मो. जिलानी बाइक लेकर आ रहा था जिसको उसने देखा भी नहीं था जहां उन लोगों ने बाइक से उतरकर मारपीट करके उसे घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से छोटी कोदरजन्ना निवासी मो. खालिफ की 26 वर्षीय पत्नी रिजवाना खातून ने आरोप लगाते हुए बताया कि शेख अली हुसैन व मो. जिलानी बाइक से आ रहा था उसी दौरान खेत में ही बीवी फुलबून ने ईंट पत्थर से देवर को मारने लगा। वही जब वो घर आया तो उनके ही परिवार के अन्य सदस्य शेख अलाउद्दीन की 15 वर्षीय पुत्र मो. गराबुल के सिर पर ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। उधर जब ईंट पत्थर चलने लगा तो नाजिया खातून 16 वर्षीय भी घायल हो गई। साथ ही साथ मो. जिलानी को भी चोट लगी है। आगे घायल महिला रिजवाना खातून ने बताया की इस मारपीट की घटना में सोने के कान की बाली भी बीबी फूलबून ने छीन लिया है। इधर दोनों पक्ष से घायल लोग मुफस्सिल थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा के द्वारा बारी बारी से सभी घायलों का इलाज किया गया। फिलहाल मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें