चंपई सोरेन और दशरथ गागराई ने परिवार के साथ भरा एन्यूमरेशन प्रपत्र, मतदाताओं से अभियान में भागीदारी की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन तथा खरसावाँ विधायक दशरथ गागराई ने अपने परिवार के पात्र सदस्यों के साथ एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को सौंपा।

इस अवसर पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी भी मौजूद रहे।



दोनों जनप्रतिनिधियों ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे 29 जुलाई 2026 की निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन एवं शुद्धीकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र मतदाता का इस अभियान में शामिल होना आवश्यक है।

चंपई सोरेन और दशरथ गागराई ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वयं समय पर प्रपत्र भरने के साथ-साथ अपने परिवार, पड़ोस और आसपास के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें