जन्माष्टमी महोत्सव में अधिवक्ताओं का होगा सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिदगोड़ा स्थित 178 कृष्णा रोड, चमकता आईना ऑफिस के ऊपर ब्रह्माकुमारीज़ बाराद्वारी सेवा केंद्र में 12 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जन्माष्टमी महोत्सव एवं अधिवक्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीके सुधा बहन और बीके कोमल बहन ने बताया कि इस अवसर पर विधि जगत के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं को समाज सेवा, न्याय व्यवस्था और नैतिक मूल्यों की रक्षा में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और आशीर्वचन भेंट किए जाएंगे।

शुभारंभ राजयोग ध्यान और भक्ति गीतों से होगा। वरिष्ठ बहनें श्रीकृष्ण के जीवन, शिक्षाओं और आदर्श चरित्र पर प्रकाश डालेंगी, साथ ही प्रेम, करुणा, सत्य और धर्म की रक्षा के संदेश को आज के जीवन में अपनाने की प्रेरणा देंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और वरिष्ठजन शामिल होंगे। समापन पर प्रसाद और ईश्वरीय साहित्य वितरित किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में संस्था की अमिता बहन, मीना बहन, हनुमंत भाई, अरुण भाई और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Slug (English):

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.