श्रीकांत देव बने राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए मिली नई जिम्मेदारी

Jamshedpur : समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े श्रीकांत देव को राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार ने उनकी सामाजिक सक्रियता, कार्यकुशलता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीकांत देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए महासभा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज को संगठित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

श्रीकांत देव को नई जिम्मेदारी मिलने पर वैश्य एकता मंच झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद एवं पोद्दार वैश्य कल्याण समिति झारखंड-कोल्हान के अध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने बधाई दी। दोनों ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में समर्पण, मधुर व्यवहार, संवाद-कौशल और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण श्रीकांत देव ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मेहनत और संघर्ष के बल पर उन्होंने स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रियता स्थापित की है। उन्होंने श्रीकांत देव के उज्ज्वल सामाजिक भविष्य की कामना की।

श्रीकांत देव वर्तमान में वैश्य एकता मंच झारखंड के महामंत्री तथा पोड्डार वैश्य कल्याण समिति झारखंड-कोल्हान के महामंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन झारखंड के महासचिव, पूर्वी सिंहभूम केंद्रीय शांति समिति के सदस्य तथा जुस्को श्रमिक यूनियन (टाटा स्टील) के सहायक सचिव के रूप में भी दायित्व संभाल चुके हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें