श्री विघ्न विनाशक मंदिर का 8वां पाटोत्सव 23 फरवरी को, भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी पूरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर स्थित श्री विघ्न विनाशक मंदिर का 8वां पाटोत्सव फाल्गुन शुक्ल षष्ठी, सोमवार 23 फरवरी 2026 को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। पाटोत्सव के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे पाटोत्सव पूजन आरंभ होगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे विधिवत हवन किया जाएगा और तत्पश्चात आरती संपन्न होगी। दोपहर 1:00 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

शाम होते ही आयोजन का स्वरूप और भव्य हो जाएगा। संध्या 8:00 बजे भव्य जागराता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान गणपति की महिमा का गुणगान होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन मनोहरपुर रेलवे फाटक के समीप किया जाएगा। गणेश पूजा समिति, मनोहरपुर ने समस्त श्रद्धालुओं से पाटोत्सव में शामिल होकर भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें