Accident in Churgi village of Manoharpur Block: चूल्हे में गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से झुलसी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत चुरगी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय प्रभा लागूरी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना उस समय हुई जब वह घर में भात का माड़ पसार रही थी। इसी दौरान असंतुलित होकर वह जलते चूल्हे पर गिर पड़ी।

परिजनों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए उसे इलाज के लिए Manoharpur Community Health Center में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रभा के पैर, हाथ, चेहरा और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर जलन की चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, हादसा पूरी तरह से दुर्घटनावश हुआ। परिजन उसकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.