शहीद निर्मल महतो की जयंती पर मनोहरपुर में श्रद्धांजलि, रंजित यादव ने किया माल्यार्पण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:झारखंडी माटी के वीर सपूत और पृथक झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मनोहरपुर उन्धन चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं मनोहरपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजित यादव ने की। उन्होंने माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया और कहा कि शहीद निर्मल महतो का पृथक झारखंड राज्य के संघर्ष में अहम और ऐतिहासिक योगदान रहा है। उनका बलिदान झारखंड के इतिहास में सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
रंजित यादव ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे शहीद के सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करें और उनके विचारों एवं मार्गदर्शन का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में झामुमो नेता इरुश खाखा, इंदु हेंब्रोम, संतोष पांडे, रमेश तिर्की सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.