निर्मल दा झारखंडियों के सच्चे हितैषी थे: महाबीर मुर्मू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:आज 25 दिसंबर 2025 को परसुडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सह आंदोलनकारी नेता वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने किया।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू उपस्थित रहे। उन्होंने वीर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए महाबीर मुर्मू ने कहा कि “निर्मल दा आजीवन झारखंड और झारखंडियों के हित के लिए संघर्षरत रहे। वे गरीबों, शोषितों और वंचितों के सच्चे मसीहा थे।”
उन्होंने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा और गति दी, जिसके परिणामस्वरूप आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में है। उनका संघर्ष, विचार और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मिथुन चक्रवर्ती, मनोज नहा, अभिषेक सिंह, देभजीत मुखर्जी, मुखिया मायावती टुडू, गोकुल मार्डी, उत्तम टुडू, गणेश माझी, संटू लोहार, अजय सिंह, अहला हांसदा, मनोज तांती, करण कालिंदी, पप्पू रजक, कौशल्या टुडू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन वीर शहीद निर्मल महतो के संघर्षों को आत्मसात करने और उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.