शहरबेड़ा छठ त्रासदी: पीड़ित परिवार से मिले बन्ना गुप्ता

SHARE:

Jamshedpur:छठ पर्व के दौरान शहरबेड़ा छठ घाट पर हुई दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

पूर्व मंत्री ने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद से पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है। प्रशासन की ओर से भी राहत और सहायता की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें