सड़क सुरक्षा अभियान में 32 हजार का जुर्माना, बिना हेलमेट और ओवरस्पीडिंग पर कड़ी कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:सड़क सुरक्षा को लेकर सरायकेला-खरसावाँ जिले में जिला परिवहन विभाग की ओर से व्यापक जागरूकता एवं सख्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान ₹32,000 का जुर्माना वसूला गया। टीम ने बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, और बिना वैध कागजात के वाहनों की जांच की। कई चालकों को मौके पर ही नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

डीटीओ गिरजा शंकर महतो ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। “सुरक्षित ड्राइविंग, गति सीमा का पालन और हेलमेट का उपयोग—जीवन बचाने की पहली शर्त है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जिले के सभी प्रमुख चौक–चौराहों पर नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों में सतत जागरूकता बनी रहे।

इस अभियान में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार और रवि प्रसाद, सड़क सुरक्षा प्रबंधन प्रभारी कुंदन वर्मा, रोड इंजीनियर एनालिस्ट आशुतोष कुमार सिंह, और धृत कुमार भी शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.