अपराध और नशे के खिलाफ सरायकेला-खरसावां पुलिस का कड़ा प्रहार, 164 अपराधी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela :  अपराध और नशे के खिलाफ सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार अभियान के दौरान कुल 164 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 15 अवैध हथियार और 812 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन में भी तेजी दिखाई। इस दौरान 457 गैर-जमानती वारंट (NBW) और 9 स्थायी वारंट का निष्पादन किया गया।

नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 7.5 लाख रुपये नकद, 3.018 किलोग्राम अफीम और 26.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस ने चोरी और लूट के मामलों में भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। वहीं, विभिन्न मामलों में लापता 62 लोगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया।

सरायकेला-खरसावां पुलिस का कहना है कि “अपराधियों पर कार्रवाई, आमजन की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी” है। जिला पुलिस ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और विश्वास के ध्येय के साथ अपराध एवं नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.