सरायकेला समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार : उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में शनिवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष रखीं।

इस दौरान पालना डैम के सौंदर्यीकरण, मंगलम सिटी में बिल्डर की लापरवाही, भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन, तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित लाभांकन से जुड़े आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि—
???? प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
???? कार्यवाही त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।
???? लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य है कि लोग बिना किसी बाधा के अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचा सकें और उनके समाधान में किसी प्रकार की देरी न हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.