दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने पंडालों का किया निरीक्षण – यातायात व्यवस्था पर खास जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सोमवार को उपायुक्त नितीश कुमार ने आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश, उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, यातायात प्रभारी अजय तिवारी, केंद्रीय पूजा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश नारायण चौबे और विभिन्न पूजा पंडाल समितियों के सदस्य मौजूद थे।

उपायुक्त ने आदित्यपुर नगर निगम को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, बिजली तारों के पास पेड़ों की छंटाई करने और कीचड़ वाले स्थानों पर स्लैग गिराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर सकेंगे और यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहेगी।

उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और गाड़ियों को अनियंत्रित तरीके से पार्क न करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा सभी के लिए है और अनुशासन बनाए रखने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें