वरिष्ठ कांग्रेसी व मजदूर नेता जोगेश्वर नायक का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीताराम गोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मजदूर नेता कॉमरेड जोगेश्वर नायक का मंगलवार तड़के करीब चार बजे 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक गांव डिंबुली के नायक टोला स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

निधन की सूचना मिलने पर मनोहरपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम गोप उनके परिजनों से मिले और सांत्वना दी। उन्होंने मंगलवार को डिंबुली में हुए अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जोगेश्वर नायक ने अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में मजदूरों के अधिकार और आम लोगों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई। मजदूर नेता के रूप में क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी।

उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और मजदूर संगठनों से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया। : सरायकेला-खरसावां जिला आयुष समिति की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। मध्य विद्यालय ब्रह्मकुटुंब में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी जोहेब ने शिविर लगाकर 32 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं दी गईं।

वहीं, अर्जुन स्टेडियम सरायकेला में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आशा कुमारी के नेतृत्व में मासिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

आयुष समिति के अनुसार ऐसे शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.