सरायकेला में आयुष समिति ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों समेत प्रशिक्षुओं की जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिला आयुष समिति की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। मध्य विद्यालय ब्रह्मकुटुंब में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी जोहेब ने शिविर लगाकर 32 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं दी गईं।

वहीं, अर्जुन स्टेडियम सरायकेला में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आशा कुमारी के नेतृत्व में मासिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

आयुष समिति के अनुसार ऐसे शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.