सावन के अंतिम सोमवार पर शिव हनुमान अखाड़ा में महाप्रसाद, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। परसुडीह के झारखंड बस्ती स्थित श्री श्री शिव हनुमान अखाड़ा में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर भव्य महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अजय मंडल के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और महाप्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि समाजसेवी कीर्तिवास मंडल और भारत सिंह मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन में शामिल होकर समिति के प्रयासों की सराहना की और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अजय मंडल ने कहा कि सावन का अंतिम सोमवार धार्मिक दृष्टि से विशेष और पवित्र अवसर है। हर वर्ष की तरह इस बार भी अखाड़ा परिवार ने सामूहिक सहयोग से महाप्रसाद वितरण का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ और हनुमान जी की कृपा से आयोजन सफल रहा और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अजय मंडल ने कहा कि अखाड़ा परिवार का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, आपसी भाईचारा और सेवा भावना को मजबूत करना है। भविष्य में भी समिति की ओर से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन जारी रखा जाएगा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समिति की ओर से प्रसाद वितरण के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से महाप्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर अजय मंडल, कीर्तिवास मंडल, भारत सिंह, मोहन सरदार, शंभू पात्र, मनी बेहरा, विष्णु स्वर्णकार, प्रदीप बारिक, सुमित्रा पत्रा, विप्लव समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें