जमशेदपुर। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर श्री श्री बजरंग संघ समिति मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
सोमवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक शिवभक्तों ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
पूजा-अर्चना के बाद शाम 7 बजे शिवभक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे।
समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास की अंतिम सोमवारी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह के अलावा तरुण मछुआ, राजू मौर्य, राजन सिंह, विनोद क्लेश, गाड़ी कालिंदी, विनय उपाध्याय, चंदन यादव, चरण साव, शक्ति विभार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
















