नेमरा पहुंची विधायक सविता महतो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Aditapur : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो सोमवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचीं। उन्होंने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।



विधायक महतो ने कहा कि दिशोम गुरु का त्याग, संघर्ष और नेतृत्व झारखंड की पहचान है, और उनके सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.