Jamshedpur : पश्चिम बंगाल में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जमशेदपुर पहुंचे अखिल भारतीय वैश्य पोद्दार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार का मानगो स्थित टैंक रोड में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पोद्दार वैश्य कल्याण समिति, झारखंड के बैनर तले आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने की।
इस अवसर पर पोद्दार समाज के वयोवृद्ध सदस्य एवं समिति के मुख्य संरक्षक शंकर पोद्दार तथा समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने सत्यनारायण पोद्दार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं समिति के भरत पोद्दार, रामलखन पोद्दार, नंद किशोर पोद्दार, राजीव रंजन पोद्दार, अरविंद पोद्दार, मनोज पोद्दार, किशोर पोद्दार एवं राम उद्गार पोद्दार ने पुष्पगुच्छ, पुस्तिका एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान सत्यनारायण पोद्दार को समाज एवं संगठन के प्रति उनके योगदान और नेतृत्व के सम्मान में ‘पोद्दार विभूति’ सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर सत्यनारायण पोद्दार ने समाज और संगठन को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के संबंध में समिति के सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और समाज के विकास की दिशा में सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पोद्दार समाज के वयोवृद्ध सदस्य एवं पोद्दार वैश्य महासभा, झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर पोद्दार को भी सत्यनारायण पोद्दार ने स्मृति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके पूर्व कार्यकाल और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया।

















