25वीं रामार्चा पूजा में जुटी हर जाति, धर्म और दल के श्रद्धालुओं की भीड़, सेवा में लगे सैकड़ों स्वयंसेवक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर शुक्रवार को आयोजित 25वीं रामार्चा पूजा एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु उमड़े। रुद्राभिषेक के उपरांत आयोजित महाप्रसाद वितरण में करीब 70,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सेवा-सहयोग की अद्भुत मिसाल इस आयोजन में हर जाति, धर्म, राजनीतिक पार्टी के लोग एक साथ बैठे और महाप्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान गणेश और माता अंबिका के पूजन से हुई। इसके बाद वरुण देव, मात्रिका, नवग्रह, रक्षा विधान और पार्थिवेश्वर महादेव का षोडशोपचार पूजन किया गया। तत्पश्चात ‘नमक-चमक रुद्राभिषेक’ विधि से अभिषेक हुआ, जिसके बाद आरती और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में भजन और शंखध्वनि के साथ भगवान शिव की स्तुति की गई।



मुख्य यजमान स्वयं विधायक सरयू राय थे। यजमानों में आकांक्षा नायर, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, पारुल सिंह, रोहेल रंजन समेत दर्जनों परिवार शामिल हुए। पूजा का संचालन बेगूसराय से पधारे गौरीशंकर ठाकुर की अगुवाई में विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, धीरज पांडेय, कुंज जी, घनश्याम जी, रौशन जी, कन्हैया पांडेय ने किया।

हर साल बढ़ती आस्था: हाथीकान पूड़ी बना आकर्षण

महाप्रसाद वितरण रुद्राभिषेक के तुरंत बाद मिलानी हॉल और सेवा लेन (सर्विस रोड) पर शुरू हुआ, जहां 50 से अधिक काउंटर लगाए गए थे। लोगों ने हाथीकान पूड़ी, आलू-परवल की सब्जी, टमाटर की मीठी चटनी और बुंदिया का भरपूर आनंद उठाया। कुछ श्रद्धालु महाप्रसाद घर भी ले गए। काउंटर प्रबंधन में राकेश, शैल सिंह, हरेराम सिंह, अनिकेत सिंह सावरकर, मुकुल मिश्रा आदि सक्रिय रहे, वहीं झारखंड श्रीवारी सेवा दल की सात महिलाओं ने भी विशेष सेवा दी।



महाप्रसाद में इनकी रही उपस्थिति

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय के अनुसार, इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा नेता भरत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोरंजन दास, RSS के पूर्व क्षेत्र चालक सिद्धिनाथ सिंह, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा, टाटा मोटर्स के रजत शर्मा व राजीव रंजन, यूनियन लीडर राकेश्वर पांडेय, चंद्रभान सिंह, आरके सिंह, डॉ एमएन सिंह, डॉ राकेश अग्रवाल, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह काले, अभय सिंह उज्जैन, कांग्रेस नेता अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जयनेंदु जी, आर्टिस्ट हरेन ठाकुर, रामानुज शेखर, दीपांकर कर्मकार, विप्लव रॉय, जयदीप चटर्जी, शुभेंदु बिस्वास, विशेन्द्र नारायण सिंह और प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मोनिका डे (रांची) ने महाप्रसाद ग्रहण किया।




रामार्चा पूजा: जहां टूट जाती हैं दीवारें

यह आयोजन एक उदाहरण बनकर सामने आया जहां जाति, धर्म और राजनीति की सभी दीवारें ढहती हुई दिखाई दीं। हर वर्ग और हर विचारधारा के लोग एक साथ, एक पंक्ति में बैठकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते नज़र आए। विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित यह 25वां रुद्राभिषेक और रामार्चा पूजा एकता, सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण बना।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें