सारंडा में नक्सली आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल – पुलिया भी उड़ाई गई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guaa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में शुक्रवार की देर शाम आईईडी ब्लास्ट की बड़ी घटना सामने आई। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए इस विस्फोट में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर के. के. मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की टीम समठा-बाबूडेरा जंगल इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी विस्फोटक के संपर्क में एक जवान आ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इसमें इंस्पेक्टर मिश्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल में एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।

घटना के कुछ ही देर बाद इसी क्षेत्र में एक और विस्फोट में एक पुलिया को उड़ा दिया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके अलावा एक अन्य संदिग्ध लैंडमाइन ब्लास्ट की सूचना भी सामने आई है, हालांकि उसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा बल इलाके में अन्य संभावित विस्फोटक उपकरणों की तलाश में जुटे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा क्षेत्र सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता।

इस घटना ने एक बार फिर सारंडा जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी और उनकी सक्रियता को उजागर कर दिया है, जो हाल के दिनों में शांत दिखाई दे रहा था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें