सारंडा के दुर्गम दुवेन्द्री में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन, भरोसे की लौ जली

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:सारंडा के घोर नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती गांव दुवेन्द्री में मंगलवार को सीआरपीएफ की 26 बटालियन द्वारा आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम ने ग्रामीणों के चेहरे पर राहत की मुस्कान ला दी। कमांडेंट राजीव रंजन के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व ए/26 बटालियन के कंपनी कमांडर निरीक्षक (जीडी) अमरेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल, रात में रोशनी हेतु सोलर लालटेन, छाता, घरेलू उपयोग के लिए पतीला (डेगचा) तथा आवास निर्माण के लिए टीन शीट का वितरण किया गया। ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से मक्का, करेला, उड़द, हरी सेम और टमाटर के बीज भी बांटे गए, ताकि खेती को बढ़ावा मिल सके।
युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल नेट, वॉलीबॉल नेट, क्रिकेट बैट और क्रिकेट बॉल उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में उप निरीक्षक (जीडी) जाकीर हुसैन, दुवेन्द्री गांव के मुंडा विकास हुनढुंगा तथा पुलिस प्रतिनिधि के रूप में सहायक उप निरीक्षक जूलियस इक्का उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और सीआरपीएफ की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे जनकल्याणकारी प्रयासों से सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है, जिससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की राह प्रशस्त होती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.