उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि एवं DMFT योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:सरायकेला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि (ANB) एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (DMFT) अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपविकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, निदेशक DRDA डॉ. अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न कार्यपालक अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसियों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागवार योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्यस्थल की वास्तविक स्थिति, तथा पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत योजनाओं का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023–24 एवं 2024–25 के अंतर्गत स्वीकृत सभी लंबित योजनाओं को फरवरी 2026 तक पूर्ण करना अनिवार्य है। जिन योजनाओं की प्रगति धीमी या असंतोषजनक है, उनमें संबंधित संवेदकों एवं विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कार्य में अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं को संबंधित विभागों को तत्काल हस्तांतरित किया जाए तथा सभी लंबित भुगतान नियमानुसार शीघ्र निष्पादित किए जाएं।

बैठक में उपायुक्त ने कार्यकारी एजेंसियों को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें