सरायकेला में सड़क जागरूकता अभियान: हेलमेट और यातायात नियमों पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार, जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए व्यापक सड़क जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को चौका थाना क्षेत्र में यातायात थाना प्रभारी राजु कुमार और चौका थाना प्रभारी सोनु कुमार ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बिना हेलमेट के दो पहिये वाहन चलाने वालों को रोककर तत्काल हेलमेट पहनाया गया और सुरक्षित वाहन संचालन के निर्देश दिए गए।
यातायात थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क पर हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.