झारखंड में पहली बार सीज बालू की ऑनलाइन नीलामी, प्रशासन को मिला ₹2.30 करोड़ का राजस्व

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:सरायकेला-खरसावां जिले में जिला प्रशासन ने खनन प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। झारखंड राज्य में पहली बार सीज (जब्त) बालू की ऑनलाइन नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस ऐतिहासिक पहल के तहत लगभग 12 लाख घन फीट सीज बालू की नीलामी की गई, जिसका आधार मूल्य ₹1.72 करोड़ निर्धारित था।
ऑनलाइन और प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के कारण नीलामी में अच्छा प्रतिसाद मिला और अंततः ₹2.30 करोड़ की ऊंची बोली प्राप्त हुई। इससे न केवल सरकारी राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, बल्कि अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती भी स्पष्ट रूप से सामने आई।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जब्त खनिज संसाधनों के निपटान के लिए डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था को अपनाना सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने बताया कि इस तरह की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया से जहां एक ओर अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा, वहीं दूसरी ओर राज्य को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त होगा।
जिला प्रशासन की यह पहल आने वाले समय में अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल साबित हो सकती है, जिससे खनिज संसाधनों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें