सरायकेला नियोजनालय में रोजगार मेला, 20 कंपनियों ने 336 अभ्यर्थियों को किया शॉर्टलिस्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में बुधवार को नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न औद्योगिक एवं निजी कंपनियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

रोजगार मेले में डीआरआई फिटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, एनपीडी इंजीनियर, पीपीसी एग्जीक्यूटिव, सेल्समैन, टेलीकॉलर, फील्ड ऑफिसर, फर्नेस ऑपरेटर, वेल्डर, सीएनसी/एचएमसी ऑपरेटर, पेलेट मैकेनिकल इंजीनियर, डीआरआई इलेक्ट्रिकल फोरमैन, ग्राइंडिंग-मिलिंग ऑपरेटर, एचएमवी ड्राइवर, हाइवा लोडर, क्रेन ऑपरेटर, गैस कटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सिविल सुपरवाइजर, फाउंड्री इंचार्ज, पैटर्न इंचार्ज, लॉजिस्टिक्स तकनीशियन एवं असेंबली ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, छवि कंस्ट्रक्शन, फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड, मेटाल्सा इंडिया लिमिटेड, एके इंटरप्राइजेज, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, सुदीशा फाउंड्री, टाटा स्टील फाउंडेशन, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, हरि ओम कास्टिंग, यूनिक सॉल्यूशन एवं बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स समेत कुल 20 संस्थानों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों द्वारा सरायकेला-खरसावां, चाईबासा और जमशेदपुर क्षेत्र में नियुक्ति के लिए कुल 336 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला आयोजित किया जाता है। उन्होंने युवाओं से भविष्य में आयोजित होने वाले भर्ती शिविरों एवं रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि नियोजनालय के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

रोजगार मेले में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, नियोजनालय कर्मी सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित अन्य कर्मचारी एवं विभिन्न संस्थानों के एचआर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.