सरायकेला-खरसावां में आदिवासी इलाकों के लिए तीन मोबाइल एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला-खरसावां : जिले में प्रधानमंत्री जन मन योजना (PM-Janman Yojana) के तहत आदिवासी इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने तीन मोबाइल एंबुलेंस यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये मोबाइल एंबुलेंस यूनिट्स चांडिल, नीमडीह और कुचाई प्रखंडों के दुर्गम एवं पहाड़ी इलाकों में भ्रमण करेंगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को अब स्वास्थ्य जांच, रोग निदान और निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं उनके गाँवों तक ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रत्येक मोबाइल यूनिट में पाँच सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात की गई है, जिसमें चिकित्सक, नर्स, लैब टेक्नीशियन और स्वास्थ्य सहायक शामिल हैं। ये टीमें गाँव-गाँव जाकर मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगी और आवश्यक उपचार व परामर्श प्रदान करेंगी।

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने इस पहल को आदिम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल सेवा जंगलों और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले आदिवासी परिवारों के लिए वरदान साबित होगी, जिससे उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.