गम्हरिया अनाज गोदाम अग्निकांड में झुलसे दोनों कर्मियों की मौत, विभाग में मचा हड़कंप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम में हुए अग्निकांड में झुलसे दोनों कर्मियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान एजीएम अभिषेक हाजरा और राजू सेनापति के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, अभिषेक हाजरा की मौत मंगलवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान हुई, जबकि राजू सेनापति ने सोमवार को दम तोड़ दिया था। दोनों अधिकारी आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे और आग बुझाने के प्रयास के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए थे।

घटना के बाद उन्हें तत्काल टीएमएच के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग में शोक और हड़कंप का माहौल है। विभागीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि आग लगने के कारणों और सुरक्षा में हुई चूक का पता लगाया जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने भी घटनास्थल का मुआयना कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है, वहीं मृतक कर्मचारियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.